शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

अहेतुकी कृपा वृष्टि

हमारे  गुरुदेव  श्री  गंगाधर प्रकाश अहेतुकी  कृपा  वृष्टि  करने  वाले  गुरुओं  की  श्रेणी  में उनकी सहजता व सरलता के कारण अद्वितीय हैं . शक्तिपाताचार्य  गुरुदेव  को  शत्  शत्  नमन ...
     महाराजश्री अपने गुरु देव श्री विष्णु तीर्थ जी के साथ देवास के नारायण कुटी आश्रम में ध्यानस्थ थे. बाहर कोई गुरुदेव को पुकार रहा था. उस समय परम् पूज्य श्री विष्णु तीर्थ जी महाराज एवं गुरुदेव श्री गंगाधर प्रकाश के अतिरिक्त अन्य कोई भी सेवक या साधक कुटी में निवास नहीं करता था.पर्याप्त काल तक पुकारे जाने के फलस्वरूप समाधिष्ठ गुरु देव अपनी स्वरुप-में-स्थिति से निष्क्रमण कर सहसैव चेतना के किंचित निम्नस्तर पर आ गए;



     अपने चिंतन के स्तर के विषय में कुछ विचार कर पाते कि उन्हें पुनः किसी आगंतुक की पुकार सुनायी पडी, वे तत्काल अपने आसन से उठकर बाहर आगये. आगंतुक उनसे कुछ कहे बिना ही चरणों में गिरकर प्रणाम  करने लगा. ब्रह्मचारीजी श्री गंगाधर प्रकाश ने उसे किंचित स्पर्श कर नारायण-नारायण कह आशीष दिया. बस, आगंतुक को, तत्काल शक्ति के उद्वेग हो जाने के फलस्वरूप विभिन्न क्रियाएं घटित होने लगीं..
     बाहर उन क्रियायों की ध्वनि से प्रभावित हो महाराज श्री विष्णु तीर्थ जी भी बाहर आगये. पूछने पर कि क्या हुआ, ब्रह्चारी जी ने कहा स्वामी जी यह कोई आपका परिचित होगा; इसने मुझे प्रणाम किया; मेरे किंचित स्पर्श एवं उसके अभिवादन के प्रत्याभिवादन के फलस्वरूप इस पर तीव्र शक्तिपात हो गया; अब आप देखें इसका क्या करना है. स्वामी जी बोले नहीं अब यह तुम्हारा अनुग्रह प्राप्त कर चुका है इसको अब तुम्ही उचित रूप से मार्ग दर्शन देना. संतों की कृपा कब किसे बिना किसी हेतु के प्राप्त हो जाए कहा नहीं जा सकता.
ॐ आनंदं

सोमवार, 16 नवंबर 2009

GURU DEO GANGADHAR PRAKASH OF MAHAYOG PARAMPARA:


  siddha guru -
an ardent disciple 
of
SHRI VISHNU TIRTH JI MAHARAJ;

शनिवार, 14 नवंबर 2009

MERE GURUBHAI

आदरणीय ललित बिहारी श्रीवास्तव 
  • मेरे गुरु भाई ही नहीं वरन  मेरे पथ प्रदर्शक भी हैं. गुरुदेव  से प्राप्त शक्तिपात के अधिकार के फलस्वरूप न किसी प्रकार की आत्म-प्रशंसा और  न ही गर्व का लेश मात्र भी उन्हें छू सका है. एक सामान्य व्यक्ति के समान रहना, उठना-बैठना, बात व्यौहार उनकी आतंरिक सिन्धु सी साधना की  गंभीरता को किसी प्रकार से भी व्यक्त नहीं होनी देता. इसीलिये किसी परिचित व्यक्ति से भी उनके गुणों का वर्णन श्रोता को विस्मित कर देता है. वेश भूषा आधुनिक होने से आडम्बर रहित जीवन शैली होने से अमुमुक्षों की भीड़ से अपने आप को बचाए रखते हैं. सिद्धावस्था-प्राप्त मेरे गुरुभाई  किसी भी लौकिक मान्यता के मुखापेक्षी नहीं हैं. उनके शिष्य भी उनसे सामान्य रूप से ही मिलते हैं और वे भी उनसे सामान्य बर्ताव की ही अपेक्षा रखते हैं.
ज्ञान, भक्ति, शास्त्र-ज्ञान, रामायण, गीता एवं और न जाने कितने शास्त्रों पर स्वानुभूति परक उनके विचार रचयिता की सोच के पीछे रचयिता की अनुभूतियों में उनकी पैठ को दर्शाते हैं.
  • तुलसीदास के राम और हनुमान की साकार साधना के समर्थक होते हुए भी तुलसी रामायण के राम की साकार ही नहीं उन के निर्गुण निराकार स्वरुप को दर्शानेवाले अंशों की विवेचना भी  रामायण के माध्यम से बड़ी सहजता से बोधगम्य बना देते हैं. प्रतिभावान पुरुष किस प्रकार इन विभिन्न मान्यताओं को एक माला के अन्दर विभिन्न मणियों के समान संजो कर रखते हैं आश्चर्य कारक है.
  • वे हमारे समग्र उद्धार के प्रति सजग रहते हुए भी बिना बताये उपकार कर देते हैं हमें पता भी नहीं चलता; और इसको एक सामान्य सी बात के सामान विस्मृत कर देते हैं.
  • गीता में जीवन कैसा जीना चाहिए उसे वे वचनों से नहीं अपने स्वयं के उदाहरण से प्रर्दशित करते आरहे हैं.
  • साधुवाद ; उन्हें जो उनके संपर्क में आकर उनके साथ लव मात्र भी सत्संग पा सका है.